KCC Loan 2026: ₹5 लाख तक का सस्ता किसान लोन, ब्याज दर, पात्रता और दस्तावेज़

Spread the love

नमस्ते दोस्तों! आज हम बात करेंगे किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) किसानों हो तो यह  नाम यह जानते ही होंगे , बहुत सारे किसानो अब भी सोचते हैं – “ये तो बैंक वालों का झंझट है, हमें क्या पता चलेगा?” या “बिना गारंटी के लोन कहाँ मिलता है, झूठ बोलते हैं सरकार वाले!”

तो चलिए, आज मैं आपको इस KCC CORD के बारे में  सरल भाषा, और बोल चाल वाली भाषा से समझाता हूँ। 

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

पहले जानते हैं, आखिर है क्या ये किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

देखिए, बैंक वाले आमतौर पर किसानों को लोन देने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि फसल खराब हो गई तो किसान हमे लोन कैसे भरेगा  इसलिए सरकार ने 1998 में एक नया रास्ता निकाला – बस एक kcc कार्ड बनाओ, और उस पर फसल बुवाई खाद बीज के लिए पैसा उठाओ। जैसे हम बाजार में गोल्ड कार्ड या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही ये किसानों का क्रेडिट कार्ड है।

इसे बैंक से बनाया जाता  है, इस कॉर्ड से ATM से पैसे निकाले जा सकते हैं, और मंडी में सामान खरीदते वक़्त भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं

kcc कॉर्ड (किसान क्रेडिट कार्ड) बनाने के लिए आपको अपने पास बैंक की शाखा मे जाकर kcc कॉर्ड  का आवेदन फॉर्म भरना होगा यह या आप online अप्लाइ करना चाहते है तो आप जिस बैंक से आप kcc  बना चाहते है आप उस बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाके kcc  के लिए अप्लाई कर सकते है,

KCC FORM

सबसे बड़ी खुशखबरी – अब मिलते हैं 5 लाख!

पहले kcc कार्ड पर सिर्फ 3 लाख तक लोन मिलता था, लेकिन सरकार ने 2025-26 के बजट में इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया। यानी अगर आपको बीज-खाद के लिए, नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए, या फिर अपनी फसल को रखने के लिए भंडारण (गोदाम) में पैसा लगाना है, तो आप 5 लाख रुपए तक kcc कार्ड से ले सकते हैं। बस एक शर्त है – कार्ड की वैधता 5 साल की होती है, हर 5 साल में इसे नए सिरे से बनवाना पड़ता है।

ब्याज दर – 

यदि हम किसी साहूकार से पैसा लेता है तो वो 20-25% ब्याज वसूलता है, दो महीने की देरी पर और ब्याज चढ़ा देता है। लेकिन इस KCC पर बैंक की बेस ब्याज दर करीब 7% है।  – अगर आप लोन की किस्त (EMI) समय पर चुकाते हैं, यह समय से पहले पूरा लोन का वपास कर देते है  तो सरकार आपको खुद 3% का अतिरिक्त बोनस (सब्सिडी) देती है।

यदि हम हिसाब लगाइए – 7% में से 3% छूट मतलब आपको सिर्फ 4% ब्याज देना पड़ता है।
जैसे उदा , 1 लाख रुपये पर सालाना सिर्फ 4 हज़ार रुपये ब्याज। गाँव में तो इससे कम पर तो कोई नहीं देता। (हाँ, सरकार कभी भी 0.5% बढ़ा-घटा सकती है, लेकिन फिलहाल 4% है)।

केसीसी ऋण की ब्याज कैलकुलेटर सही गणना कैसे करें? (2026 अपडेट)

क्या सिर्फ खेती करने वालों को ही kcc  कॉर्ड का लाभ मिलता है?

बिल्कुल नहीं! सरकार ने अब इसका दायरा काफी बढ़ा दिया है। अगर आप: पशुपालन करते हो मदस्य पालन तो भी kcc  कॉर्ड बना सकते 

  • भैंस, गाय, बकरी पालते हैं (पशुपालन),

  • मुर्गी-बतख पालते हैं (पोल्ट्री),

  • या मछली पालन (फिशरी) करते हैं,

तो आप भी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ तक कि अगर आप किसी और की ज़मीन पर ठेका (पट्टा) लेकर खेती कर रहे हैं, तो भी आप पात्र हैं। आपको बस अपने पट्टे के कागज़ दिखाने हैं।

RBI ने 2026 में क्या नए नियम बनाए?

बैंक वाले पहले अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नियम लागू करते थे। RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) ने जून 2026 में कड़ा आदेश दिया कि सभी बैंकों के लिए नियम एक समान होंगे, जो 2027 जनवरी से लागू होंगे:

  • अब कम अवधि वाली फसलों (जैसे-सब्जी, गेहूँ मक्का ) के लिए लोन की अवधि 12 महीने तय कर दी गई है।

  • लंबी अवधि वाली फसलों (जैसे-गन्ना, केला) के लिए 18 महीने तय कर दी गई है।
    इससे बैंक वाले बहाने नहीं बना पाएँगे, और किसान को सही समय पर लोन मिल जाएगा।

KCC के लिए कागज़ात (जो रखने ही रखने हैं)

बहुत ज़्यादा कागज़ नहीं चाहिए, बस ये चीज़ें संभालकर रखें:

  1. आधार कार्ड (बिना इसके तो आज कुछ नहीं होता)।

  2. ज़मीन के कागज़ (खसरा, खतौनी – जिससे पता चले कि आप किसान हैं)।

  3. वोटर आईडी या पैन कार्ड (अगर है तो)।

  4. अगर पशुपालन करते हैं, तो पशुओं की संख्या का ब्योरा साथ रखें।

  5. फसल ऋण के लिए खेती की जानकारी

अगर आप PM-KISAN (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) के लाभार्थी हैं, तो तो मानो काम आधा-तिहाई हो गया। बैंक में सिर्फ एक पेज का फॉर्म भरना होगा, बाकी डेटा उनके पास पहले से है!

कैसे करें आवेदन? (बिल्कुल आसान तरीका)

मेरी सलाह – ऑनलाइन के चक्कर में मत पड़िए, कई बार ऑनलाइन फॉर्म लोड नहीं होते, या फिर कोई तकनीकी खराबी आ जाती है। सबसे आसान तरीका:

  • अपने गाँव के पास की किसी भी बैंक शाखा में जाएँ – चाहे SBI हो, PNB हो, कोई ग्रामीण बैंक (RRB) हो या सहकारी बैंक

  • वहाँ पर किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म माँगें।

  • अपनी फोटो, आधार, ज़मीन के कागज़ लगाकर फॉर्म जमा कर दें।

  • 3-4 दिन में बैंक वाले आपको फ़ोन करेंगे, और पूरा काम हो जाएगा।

हाँ, ऑनलाइन करना ही है तो SBI या PNB की वेबसाइट पर जाकर ‘KCC’ सर्च करें, फॉर्म भरें, कागज़ अपलोड करें। पर मेरी मानें तो बैंक जाकर करें, वहाँ बैंक कर्मचारी सीधे मार्गदर्शन कर देता है।

कुछ ज़रूरी बातें जो याद रखें (अनुभव से कह रहा हूँ)

  • समय पर पैसा चुकाएँ: जैसे ही फसल कटे और बिके जाए तो , लोन के पैसे वपास कर दें। जितनी जल्दी चुकाएँगे, उतनी ही ज्यादा ब्याज की बचत होगी, और अगली बार बैंक वाला खुद आपको बुलाकर kcc लोन देगा।

  • हर साल KCC की समीक्षा कराएँ: बस अपने खाते का ब्योरा एक बार देख लें कि कितना पैसा बाकी है, कितना ब्याज चढ़ा है।

बैंकों में कितना ब्याज लगता है? (सामान्य जानकारी)

  • SBI – लगभग 7.25%

  • PNB – लगभग 7%

  • HDFC – लगभग 9% (ये निजी बैंक हैं, थोड़ा ज़्यादा रखते हैं)
    और ऊपर से 3% की सब्सिडी मिलने के बाद आपका असली ब्याज तो 4% ही बनेगा। तो बैंक कोई भी हो, फायदा तो सरकारी सब्सिडी से हो ही जाता है।


आखिरी बात

दोस्तों, KCC सरकार की किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना है, जो सच में आपको साहूकारों से बचाती है, महँगे कर्ज़ से बचाती है, और  खेती के लिए पैसा देती है।

अगर आप किसान हैं, या गाँव में आपका कोई अपना खेती करता है, तो आज ही ये कार्ड बनवा लें। 

अब आप बताएँ – क्या आपने KCC बनवा लिया है? या कोई दिक्कत आ रही है तो कमेंट में बताएँ, मैं कोशिश करूँगा कि कोई रास्ता बताऊँ! 

1 thought on “KCC Loan 2026: ₹5 लाख तक का सस्ता किसान लोन, ब्याज दर, पात्रता और दस्तावेज़”

Leave a Comment