अगर आप मध्य प्रदेश के किसान हैं और मुख्यमंत्री कल्याण योजना PM-समान निधि फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड या सरकारी सब्सिडी खाद के लिए इ टोकन जैसी योजनाओं का फायदा बिना किसी दिक्कत के लाभ लेना चाहते है , तो Farmer ID अब बना लगभग जरूरी हो गया है।
इस ब्लॉग में हम आपको Farmer ID Registration MP (MPFR) से जुड़ी हर जरूरी जानकारी — पोर्टल, योग्यता, दस्तावेज, ऑनलाइन प्रक्रिया और फीस — आसान भाषा में बता रहे हैं।
MP Farmer Registry (MPFR) क्या है?
MP Farmer Registry, केंद्र सरकार के AgriStack / Digital Agriculture Mission का हिस्सा है, जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में लागू किया है। इसका मकसद हर किसान को एक यूनिक Farmer ID (Kisan ID) देना है, जो उसके आधार, समग्र आईडी, जमीन के रिकॉर्ड (खसरा/बी-1) और बैंक खाते को आपस में जोड़ती है।
एक बार यह Farmer ID बन जाने के बाद, किसान को बार-बार अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती — एक ही Farmer ID ID से सारा सत्यापन (verification) हो जाता है।
आधिकारिक पोर्टल: mpfr.agristack.gov.in हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-2117 (टोल फ्री) रजिस्ट्रेशन फीस: पूरी तरह निःशुल्क (Free)
Farmer ID क्यों जरूरी है?
MP सरकार धीरे-धीरे इस ID को कई योजनाओं के लिए अनिवार्य करती जा रही है। इनमें शामिल हैं:
- पीएम सम्मान निधि किस्त प्राप्त करना
- मुख्यमंत्री कल्याण योजना
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)
- राज्य की कृषि सब्सिडी योजनाएं (खाद, बीज आदि)
- खाद के लिए ई टोकन बना हो
- भविष्य में अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
अगर आपकी Farmer ID नहीं है, तो आने वाले समय में सब्सिडी वाली खाद या कुछ योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है।
फार्मर रजिस्ट्रेशन पात्रता (Eligibility)
Farmer ID Registration के लिए ये शर्तें पूरी होनी चाहिए:
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी हो
- उम्र कम से कम 18 वर्ष हो
- खसरा/बी-1 में जमीन उसके नाम दर्ज हो (भूमि स्वामी किसान)
- आधार नंबर मोबाइल नंबर से लिंक हो (OTP वेरिफिकेशन के लिए)
- समग्र आईडी (Samagra ID)
किराएदार/बटाईदार किसान (Tenant Farmers): जिन किसानों के नाम जमीन नहीं है लेकिन वे खेती करते हैं, वे भी “Bataidaar” कैटेगरी में अलग प्रक्रिया से रजिस्टर हो सकते हैं। इसके लिए वैध पट्टा (lease agreement) या जमीन मालिक की लिखित अनुमति जरूरी होती है।
फार्मर रजिस्ट्रेशन जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक हो)
- समग्र आईडी (Samagra ID)
- खसरा/बी-1 की नकल (जमीन का रिकॉर्ड)
- बैंक पासबुक (आधार से लिंक बैंक खाता)
- मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
Farmer ID Registration MP — ऑनलाइन प्रक्रिया / फार्मर रजिस्ट्रेशन कैसे करें मोबाइल से? Farmer ID kaise banaye Online Apply
Step 1: सबसे पहले अगर आपकी Samagra ID नहीं बनी है, तो samagra.gov.in पर जाकर Samagra ID बनाएं और eKYC पूरी करें। मध्यप्रदेश के किसानो के लिए
Step 2: इसके बाद आधिकारिक पोर्टल mpfr.agristack.gov.in खोलें। अपने राज्य के अनुसार आधिकारिक पोर्टल जाये

Step 3: होमपेज पर login as me “Farmer” टैब चुनें उसके बाद “Create New User Account” पर क्लिक करें।

Step 4: अपना आधार नंबर दर्ज करें और नियम-शर्तों को स्वीकार करें। और सबमिट पर क्लीक करे

Step 5: आपके आधार-लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर वेरिफाई करें। पर क्लीक करे
Step 6: मोबाइल यह रखना चाहते हो yes / no

Step 7 सेट पास वर्ड बना ले जैसे Abca@123 create my ac पर क्लीक कर ले

Step 8: इसके बाद आधिकारिक पोर्टल mpfr.agristack.gov.in खोलें।

Step 9: मो नं और पासवर्ड डाले कर लोंगिन पर क्लीक करे और उसके बाद otp डाले और लॉग इन पर क्लीक करे

Step : 10 रजिस्टर as किसान पर क्लीक करे

Step 11: अपना नाम और पिता का नाम डाले हिंदी में उसके जिला तहसील और ग्राम का नाम डाले


Step 11: जिस ग्राम में आपकी खेती है उसका पता डाले जैसे ग्राम तहसील जिला सेलेक्ट करे उसके वेरिफेय आल लैंड पर क्लीक करे


सबमिट करने के बाद एक रेफरेंस/एप्लिकेशन नंबर मिलता है, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। आमतौर पर वेरिफिकेशन के बाद 7 से 15 कार्यदिवसों में Farmer ID जनरेट हो जाती है।
Farmer ID (CSC) या MP Online Kiosk पर जाके
जो किसान ऑनलाइन आवेदन करने में सहज नहीं हैं, वे अपने नजदीकी Common Service Centre (CSC) या MP Online Kiosk / लोक सेवा केंद्र जाकर भी famare id बना सकते हैं। वहां पर आधार , की जानकारी और खेत की जानकारी आदि साझा करना होगा साथ ही आधार से लिंक मो न भी लेके जाए
Farmer ID Status कैसे चेक करें?
रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर या अपने रेफरेंस नंबर या आधार नं की मदद से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है। किसी समस्या की स्थिति में टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2117 पर संपर्क किया जा सकता है। https://mpfr.agristack.gov.in/farmer-registry-mp/#/checkEnrolmentStatus
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. Farmer ID Registration की फीस कितनी है?
यह पूरी तरह निःशुल्क है। CSC पर चार्ज ले सकते है ।
Q2. बिना Farmer ID के PM-सामान निधि मिलेगा?
2026 में आने वाली किस्तों के लिए Farmer ID को धीरे-धीरे अनिवार्य किया जा रहा है, इसलिए समय पर रजिस्ट्रेशन कराना बेहतर है।
Q3. Khasra नंबर कहां से मिलेगा?
MP भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh) से आप अपनी जमीन का खसरा/बी-1 नंबर निकाल सकते हैं।
Q4. Farmer ID बनने में कितना समय लगता है? स
भी दस्तावेज सही होने पर आमतौर पर 7-15 कार्यदिवस लगते हैं।


सवाल और जवाब (2)