kisan yojana

सहकारी सोसाइटी से बिना ब्याज का फसल लोन लेने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगा ये बड़ा फायदा

सहकारी सोसाइटी से बिना ब्याज का फसल लोन लेने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगा ये बड़ा फायदा

क्या आप भी हर साल खरीफ और रबी के लिए अलग-अलग ऋण लेने के सहाकरी समिति में जाते है  हैं?  अब ये सब समस्याएँ खत्म होने वाली हैं। MP सरकार ने  किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सहकारी समिति से  मिलने वाले 0 % ऋण  योजना में किसानो के लिए बदलाव किए हैं। अब नए नियमों  के अनुसार सहकारी समिति से मिलने वाले लोन फसल ऋण की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो रही है ,

इस लेख में हम सहकारी समिति से मिलने वाले लोन फसल ऋण ,KCC के नए नियमों 2026, 12 महीने की ड्यू डेट, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 0% ब्याज दर  पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे।

किसान क्रेडिट कार्ड में क्या-क्या नए बदलाव हुए हैं? pacs से मिलने वाले फसल ऋण में

 मध्यप्रदेश (mp)  शासन ने pacs से मिलने वाले फसल ऋण को बदलाव किये है,

  • पूरे वर्ष के लिए एक साख सीमा होगी ( साख सीमा अर्थ है , आपके जमीन , और फसल के आधार पर जो लिमिट बनेगी जिसमे खाद + नगद  की लिमिट रहेगी  )
  • अन्य बैंकों की तरह एक बार में पूरा ऋण, pacs से मिल सकेगा
  • 0% ब्याज दर योजना का सरलीकरण
  • नए KCC आवेदन से स्वीकृति तक पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया अब ऑनलाइन किये जाएगी

ये बदलाव समृद्ध किसान, सशक्त सहकारी समितियाँ और विकसित कृषि के लक्ष्य को पूरा करने के लिए किए गए हैं।

पहले और अब की तुलना: साख सीमा और ऋण वितरण ,सहकारी pacs के माध्यम से

विवरणपहले कैसे लोन मिलता थाअब कैसे लोन मिलेगा
ऋण वितरणखरीफ और रबी सीजन में अलग-अलगपूरे साल की साख सीमा, एकमुश्त वितरण नगद + खाद एक बार में लिमिट अनुसार उठा सकते है,
वितरण का समयनिश्चित सीजन में हीसाल में कभी भी
साख सीमा का बँटवाराखरीफ-रबी (नकद व वस्तु) अलगनकद और वस्तु की उप-सीमा
Fertilizer Price List 2026: Urea, DAP, NPK, MOP और SSP की कीमत

12 महीने की ड्यू डेट कैसे काम करेगी? (सबसे बड़ा फायदा)

पहले खरीफ की ड्यू डेट 28 मार्च और रबी की 15 जून होती थी। अब प्रथम आहरण की तारीख से सीधे 12 महीने का समय मिलेगा।

उदाहरण:

  • 11 मई 2026 को पहली बार ऋण निकाला → ड्यू डेट 10 मई 2027
  • जून 2026 में आहरण किया → ड्यू डेट जून 2027 के अंत तक

बीच में जितनी बार पैसा निकालो या जमा करो, ड्यू डेट नहीं बदलेगी। यह किसानों के लिए बहुत राहत वाली बात है।

0% ब्याज दर योजना अब और आसान

बेस रेट 9.75% है। इसमें:

  • केंद्र सरकार का योगदान: 4.50%
  • राज्य सरकार का योगदान: 5.25%

दोनों मिलाकर पूरा ब्याज कवर हो जाता है। सब्सिडी क्लेम की प्रक्रिया भी सरल कर दी गई है। फसल क्लेम अब वित्तीय वर्ष के मार्च  की स्थिति पर होगा।

कृषक ई-टोकन जनरेशन , e token mp krishi registration online (Urea, DAP, NPK)

pacs से मिलने वाले फसल ऋण की वैधता अब 5 साल हो गई है

  • पहले KCC सिर्फ 1 साल के लिए वैध होता था
  • अब ऑनलाइन KCC की वैधता पूरे 5 साल की होगी
  • जमीन या फसल में बड़ा बदलाव न होने पर दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी
  • विशेष परिस्थितियों में ऑफलाइन KCC की वैधता 1 साल रहेगी

फसल ऋण KCC आवेदन ऑनलाइन कैसे करे , किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं ऑनलाइन

फसल ऋण के लिए आवेदन करने से पहले  यह होना चाहिए 

  सदस्य ID का ई-केवायसी हो एवं Aadhaar नंबर से जमीन लिंक होना चाहिए 

• मोबाइल नंबर OTP verification के लिए उपलब्ध होना चाहिए 

• भूमि/खसरा विवरण की जानकारी उपलब्ध होना चाहिए 

• खरीफ/रबी फसल एवं संबंधित भूमि क्षेत्र की जानकारी तैयार रखें।

• वारिस / Nominee details उपलब्ध रखें। 

• सही जानकारी दर्ज करें; गलत जानकारी पर आवेदन निरस्त हो सकता है।

फसल ऋण KCC आवेदन ऑनलाइन करने से पहले आपके PACS सदस्यता लेना होगा उसके लिए आप इसे पोर्टल https://icmis.mp.gov.in/ पर आवेदन करना पड़ेगा

चरण 1: 
विभागीय पोर्टल पर जाकर आवेदन करें। पर क्लिक करे  आधार KYC और समग्र ID से सारी जानकारी अपने-आप आ जाएगी। फसल और रकबा डालने पर साख सीमा की गणना स्वतः हो जाएगी (अधिकतम ₹3 लाख तक)।

चरण  2: पैक्स स्तर पर जाँच
पैक्स प्रबंधक आवेदन की जाँच करेंगे, समिति से अनुशंसा लेंगे और आधार OTP से e-Sign करके जिला बैंक को भेज देंगे।

चरण 3: जिला बैंक शाखा से अंतिम स्वीकृति
अंतिम जाँच के बाद स्वीकृति मिलते ही किसान को SMS आ जाएगा। आ जायेगा

सहकारी समिति से फसल ऋण KCC और M-PACS में सदस्य ऑनलाइन के नियम

  • न्यूनतम 0.10 हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए
  • साख सीमा निकटतम ₹1000 पर राउंड-ऑफ होगी
  • हर साल पहला वितरण करने से पहले भू-अभिलेख से जमीन का EKYCअनिवार्य
  • फसल दृष्टिबंधक (Hypothecation) लगाना जरूरी होगी
  • फसल बीमा कराना अनिवार्य होगा

PACS सहकारी समिति से किसानों को होने वाले मुख्य फायदे

  • जरूरत के अनुसार कभी भी ऋण निकालने की आजादी
  • 12 महीने की निश्चित ड्यू डेट
  • हर साल ड्यू डेट बढ़ाने की झंझट से मुक्ति
  • अन्य बैंकों के समान सुविधा अब पैक्स सहकारी समिति में भी
  • 5 साल तक बार-बार कागजी कार्रवाई नहीं

बलराम तालाब योजना: MP में 1 लाख तक अनुदान, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न: क्या पुराने KCC वाले किसानों को भी नया नियम लागू होगा?
हाँ, नए नियमों का लाभ सभी पात्र किसानों को मिलेगा।

प्रश्न: ऑनलाइन आवेदन कहाँ करें?
विभागीय KCC पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न: क्या 5 साल बाद दोबारा आवेदन करना पड़ेगा?
जमीन और फसल में बदलाव न होने पर आसानी से नवीनीकरण हो जाएगा।

प्रश्न: रबी का ऋण कैसे मिलेगा?
अब एक ही साख सीमा से खरीफ और रबी दोनों का ऋण निकाला जा सकेगा।

निष्कर्ष:
किसान क्रेडिट कार्ड के ये नए नियम 2026 किसानों के लिए राहत भरे साबित होंगे। साल भर की सुविधा, 12 महीने की ड्यू डेट और पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया से समय और पैसे दोनों बचेंगे।
अगर आपका KCC बनवाना बाकी है तो PACS का मेंबर बने के लिए , लोन लेने के लिए आप ऑनलाइन करे यह जानकारी आपको अच्छी लगी है किसान तक जरुर शेयर करे,
ज़रूरी सूचना: यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। तारीख, रेट, पात्रता और नियम बदल सकते हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित विभाग के आधिकारिक पोर्टल या अपने नज़दीकी कृषि कार्यालय से पुष्टि ज़रूर करें। आधिकारिक पोर्टल
लेखक Ashish Kumare

नमस्ते! मैं er  ASHISH KUMARE हूँ, ETokenMp.org  का संस्थापक और लेखक। मैं मध्य प्रदेश के किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने और कृषि व खाद की जानकारी का सरल भाषा  समझ सके ईसलिए  काम कर रहा हूँ। मेरा उद्देश्य है कि हर किसान बिना किसी तकनीकी परेशानी के ई-टोकन बुक कर सके और सही मात्रा में उर्वरक (यूरिया, DAP, NPK) का उपयोग कर सके। और मुझे कृषि क्षेत्र में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर गहरी रुचि है। मैं सरकारी दिशानिर्देशों और ई-विकास पोर्टल की जानकारी को आसान भाषा में किसानों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से स्वतंत्र है और किसानों की मदद के लिए समर्पित है। अगर आपको ई-टोकन या उर्वरक बुकिंग से जुड़ी कोई समस्या है, तो बेझिझक मुझसे संपर्क करें। आपका हर सवाल मेरे लिए महत्वपूर्ण है। संपर्क करें: shshkumre@gmail.com

इनकी सभी पोस्ट देखें

सवाल और जवाब (2)

अपना सवाल पूछें

Your email address will not be published. Required fields are marked *