किसान भाई यो आपने खाद के लिए e token , टोकन बना कर खाद का उठाव कर लिए है , अब आपको अपने फसलो के लिए अतिरिक्त खाद की जरुरत है, और आपको पता नहीं है की MP E Vikas Portal से अतिरिक्त खाद कैसे बुक करते है तो आज इस पोस्ट आपको अतिरिक्त खाद सुपर फास्फेट , पोटाश , डीएपी, एनपीके यूरिया के लिए ई-टोकन “ई-विकास 2.0 पोर्टल ” से कैसे बनाते है,
ई-VIKAS प्रणाली से अतिरिक्त खाद लेने के लिए ई-टोकन (e token) कैसे बनाएं? जानें पूरी प्रक्रिया , e token mp registration online
1. सबसे पहले ई-विकास पोर्टल (MP Krishi) https://evikas.mpkrishi.mp.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

2. “कृषक ई-टोकन जनरेशन _ लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
3. आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाइल नं पर एक OTP आएगा उसे इंटर करे वेरीफाई पर क्लिक करें।
कृषक ई-टोकन जनरेशन , e token mp krishi registration online (Urea, DAP, NPK)
फार्मर आईडी नहीं है, MP E Token Registration : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,

4. उर्वरक का प्रकार और उर्वरक का नाम बोरी की मात्रा दर्ज करने के बाद ” क्या आप अतिरक्त उवर्रक खाद लेना चाहते है ” हाँ पर क्लिक करे ।

5. क्या आप इसके पच्शत भी अतिरिक्त उर्वरक लेना चाहते है,। हाँ पर क्लीक करे

6. किसी कारण से आपको अतिरिक्त खाद जरुरत है उसे सेलेक्ट करे,

7.अनुरोध का कारण सलेक्ट करने बाद में घोषित करता हु वाले बॉक्स पर पर क्लीक करे उसके बाद सबमिट करे पर क्लीक करे,

8. उसके बाद आप खाद का प्रकार और खाद का नाम सेलेक्ट करके खाद का मात्रा यूरिया, डीएपी या किसी अन्य उर्वरक जो आपको जरुरत के हिसाब चुनाव करे , उसके बाद ग्राम नाम का सेलेक्ट कर ले
जहाँ से आपको खाद लेना है pacs समिति / रिटेलर का सेलेक्ट करे ले,
e token बनाये पर क्लीक करे करने के बाद प्रिंट / सेव पीडीऍफ़ बना ले उसे बाद आप जिस दुकान का सेलेक्ट किये है, वह पर जाके खाद का उठाव करे ले,
खाद का e-Token बनाने से पहले जानें कितनी खाद मिलेगी
e token,बनने के बाद क्या करें?
- 3 दिन के अंदर चुने हुए केंद्र पर जाएं।
- pacs/ खाद का इ टोकन का क्यूआर स्कैन करेगा।
- खाद लेते समय भुगतान रसीद भी मिल जाएगी।
- समय पर न ले पाए तो नया टोकन बनाना पड़ेगा।
e token , बनना के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- स्टॉक रोज सुबह 10 बजे के आसपास अपडेट होता है। जल्दी टोकन बनाएं।
- नेटवर्क कमजोर हो तो सीएससी सेंटर या एमपी ऑनलाइन कियोस्क से मदद ले सकते हैं।
- बलराम ऐप से भी टोकन बुक किया जा सकता है। जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है,
e token , बनना में आने वाली आम समस्याएं और समाधान
- ओटीपी नहीं आ रहा – आधार से मोबाइल नंबर चेक करें।
- स्टॉक नहीं दिख रहा – दूसरे केंद्र या दूसरे प्रकार की खाद चुनें। सुबह 10 बजे बाद दोबारा देखें।
- जमीन की जानकारी गलत – राजस्व रिकॉर्ड या एग्री स्टैक से अपडेट करवाएं।
- टोकन कैंसल हो गया – 3 दिन बाद नया बना लें।
- स्टॉक dap खाद या अन्य खाद नहीं दिखाइ नहीं देता है – आपके पास के रिटेलर के पास वह खाद उपलब्ध नहीं होता है तो वह खाद दिखाइ देता है
यह भी देखे : MP Mandi Bhav Today | आज का मंडी भाव, सोयाबीन-गेहूं रेट


सवाल और जवाब (1)